राजनीति– कांग्रेस बीजेपी आमने सामने खड़े है। दोनो दल एक दूसरे पर आरोप मढ़ने से कभी नही चूकते। वही अगर हम गुजरात और हिमाचल प्रदेश की बात करे तो यहां इस समय कांग्रेस और बीजेपी के मध्य शाब्दिक युद्ध छिड़ा हुआ है।
वही हिमाचल में चुनाव से पूर्व बीजेपी की धाक स्थापित करने पहुँचे संबित पात्रा ने कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने कहा, कांग्रेस क्या है। उसके पास न तो नीति है। न नीयत है और न ही बेहतर नेतृत्व है।
लेकिन यदि हम बीजेपी की बात करे। तो बीजेपी के पास विजन है। बीजेपी को यह पता है उसे क्या करना है और किस तरह खुद को स्थापित करना है।
उन्होंने आगे कहा, राहुल गांधी हिमाचल प्रदेश क्यों नही आते हैं। क्या उन्हें स्थानीय नेताओं ने रोक रखा है कि वह जहां जाते हैं वहां कांग्रेस को हार का मुह देखना पड़ता है।
वही अगर हम बात सोनिया गांधी की करे। तो वह शिमला में है लेकिन कोई सभा नही कर रही है। क्या इसका जवाब है। कांग्रेस और बीजेपी को अगर आँके तो दोनो में विभेद है। कांग्रेस के लिए हिमाचल हॉलिडे डेस्टिनेशन है. जबकि बीजेपी के लिए विकास डेस्टिनेशन।