रोचक– देश जेल की जिंतनी क्षमता नही है। उससे अधिक जेल में कैदी है। लगातार जेल में कैदियों की संख्या में इजाफा होता दिखाई दे रहा है। जो यह साफ बता रहा है कि देश मे अपराध पर अभी लगाम नही लगी है।
सरकार द्वारा बनाए गए नियम फुस्स हो गए हैं और अपराधी बेखौफ अपने कृत्य को अंजाम दे रहे है। जेल में बन्द अपराधियों के संदर्भ में राष्ट्रीय अपराध ब्यूरो की एक रिपोर्ट सामने आई है। इस रिपोर्ट के मुताबिक जेल में 5,54,034 कैदी हैं। जो भारत की जेल से की क्षमता से अधिक है।
राष्ट्रीय अपराध ब्यूरो की रिपोर्ट के मुताबिक सबसे ज्यादा अपराधी उत्तरप्रदेश की जेल में बंद है। जेल में बन्द कैदियों का 21 फीसदीं। इसके बाद इसके सबसे अधिक कैदी हरियाणा की जेल में है।
भारतीय जेलों में 80 फीसदी तक ऐसे कैदी बंद हैं, जिन्हें गिरफ्तार तो कर लिया गया लेकिन अब तक उनके ट्रायल की शुरुआत नहीं हो पाई है.
वही अगर हम बात उत्तरप्रदेश की करे तो जेलों की क्षमता 60,340 कैदियों को रखने की है, लेकिन यहां 119,963 कैदी बंद हैं। इससे एक बात यह भी साफ होती है कि यूपी में कही न कही अपराध बेलगाम बढ़ रहे हैं और यूपी का सख्त कानून कुछ नही कर पा रहा है।