डेस्क। दीपावली से पहले धनतेरस के दिन (Dhanteras 2022) खरीदी करने का विशेष महत्व होता है। जहां लोगों को इस दिन खरीदी करने का इंतजार रहता है। वहीं इस दिन कोई ज्वैलरी खरीदता है तो कोई इलेक्ट्रानिक का आइटम लेता है।
वहीं ऐसा भी माना जाता है कि इस शुभ दिन में खरीदी गई चीजें लंबे समय तक उपयोगी बनी रहती हैं और साथ ही आपको शुभ फल भी प्रदान करती हैं। वहीं कई मान्यताएं इस उत्सव के साथ ही जुड़ी हुई हैं। पर किया आप जानते हैं इस दिन खरीदी करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।
धनतेरस पर कुछ चीजें खरीदने से आपको बचना चाहिए क्योंकि ऐसी मान्यता है कि ये चीजें घर में अशुभता फैलती हैं।
वहीं धनतेरस पर लोहे के बर्तन या अन्य कोई सामान भूलकर भी नहीं खरीदना चाहिए क्योंकि ऐसा करना बहुत ही अशुभ बताया जाता है। लोहे को शनि की धातु भी माना गया है। ऐसी मान्यता है कि धनतेरस पर लोहे से बनी चीजें खरीदने से इसका अशुभ फल आपको प्राप्त होता है। वैसे ही इस बार धनतेरस शनिवार को है और यह शनिदेव का दिन है। इसलिए भूलकर भी धनतेरस पर लोहे की कोई भी वस्तु इस बार न खरीदें।
इसके अलावा धनतेरस पर ऐसी कोई भी चीज न खरीदें जो यूज एंड थ्रो है। धनतेरस पर ऐसी चीजें खरीदना चाहिए जो लंबे समय तक घर में रहे और शुभ फल भी प्रदान करे। यूज एंड थ्रो जैसी चीजें धनतेरस पर भूलकर भी न लाएं। बता दें यूज एंड थ्रो से अर्थ है ऐसी वस्तु जिसका सिर्फ एक बार उपयोग किया जाता है।
वहीं धनतेरस पर धारदार चीजें जैसे चाकू या कैंची खरीदने से बचना चाहिए। इन चीजों को भी निगेटिविटी पैदा करने वाला बताया जाता हैं और यह अशुभ ग्रहों से संबंधित है। धनतेरस पर ये चीजें घर में लाने से कुछ न कुछ अशुभ होने का योग बनता हैं। इसके साथ ही धनतेरस पर धारदार चीजें न तो खरीदें और न ही घर लाएं।
धनतेरस एक शुभ दिन है जो देवी लक्ष्मी और कुबेर जी से संबंधित है। इसलिए इस दिन कांच से बनी हुई चीजें भी खरीदने से बचना चाहिए। कांच को ज्योतिष शास्त्र में राहु से संबंधित बताया जाता है जो एक अशुभ ग्रह माना जाता है। इसके साथ ही धनतेरस पर राहु से संबंधित चीजें घर में लाना आपकी परेशानियां भी बढ़ा सकता है।
वहीं क्या आप जानते हैं कि एल्युमिनियम एक सस्ती धातु है इसलिए लोग अक्सर इससे बनने वाले बर्तन भी खरीद लेते हैं लेकिन धनतेरस पर इस धातु के बर्तन नहीं खरीदना चाहिए क्योंकि ये एक मिश्रित धातु होता है। आयुर्वेद में भी एल्युमिनियम के बर्तनों में पकाए गए भोजन को अशुद्ध बताया जाता गया है। इसलिए धनतेरस पर भूलकर भी एल्युमिनियम के बर्तन को न खरीदें।