राजनीति– राहुल गांधी अक्सर केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध करते दिख जाते हैं। वही अब इन्होंने केंद्र सरकार की निजीकरण की नीति पर पुनः सवाल उठाए हैं और मोदी सरकार पर हमला बोला है। राहुल गांधी ने कहा, मैं पब्लिक सेक्टर में बड़े पैमाने पर किए जा रहे निजीकरण से सहमत नही है।
उन्होंने आगे कहा, अगर उनकी सरकार आई तो वह इस निजीकरण की नीति पर रोक लगाएंगे और सार्वजनिक क्षेत्र की कम्पनियों का निजीकरण नही होने देंगे। वही हमारा फोकस युवाओं के रोजगार पर रहेगा। राहुल गांधी लगातार भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से अपनी पार्टी को जनता से जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा इस समय कर्नाटक में चल रही है।
उन्होंने आगे कहा, जो यह सार्वजनिक क्षेत्र की कम्पनियां है यह युवाओं को रोजगार दे सकती है। अगर इनको ठीक तरीके से चलाया जाए तो यह लोगो के लिए मददगार साबित होंगी और इससे कई लोगो को रोजगार मिलेगा।
जानकारी के लिए बता दें राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को 1 महीने से अधिक का समय जो गया है। लोग राहुल गांधी के नेतृत्व को काफी पसंद कर रहे हैं। दक्षिण में जनता का कांग्रेस को भरपूर समर्थन प्राप्त हो रहा है। वही इस यात्रा से यह साफ पता चल रहा है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपनी गम्भीर छवि बनाने की कोशिश कर रहे हैं और खुद को जमीन से जोड़कर जनता के नेता के रूप में उभारना चाहते हैं।