विदेश– नेपाल में बीते सप्ताह भीषण भूस्खलन और बाढ़ ने तबाही मचा दी। बाढ़ और भूस्खलन के तांडव ने नेपाल के 33 लोगो की जान ले ली। नेपाल में हुई इन मौतों की पुष्टि नेपाल की मीडिया ने की है।
नेपाल सरकार के उच्च अधिकारियों का कहना है कि नेपाल के उत्तर-पश्चिम के कर्णाली प्रांत में बीते दिनों से भीषण बारिश हो रही है। लोगो की सुरक्षा के सभी इंतजाम किए गए हैं। लोगो को एक जगह से दूसरी जगह सुरक्षित स्थान पर भेजा जा रहा है। अब तक हजारों नागरिकों को सुरक्षित जगह भेजा जा चुका है।
स्थानीय मीडिया ने दावा किया है कि बाढ़ और भूस्खलन ने तबाही मचा रखी है। मौत का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। हजारों घर तबाह हो चुके हैं। 22 लोग इस बाढ़ और भूस्खलन में लापता हो गए हैं वही कई लोग इस हादसे में घयाल हुए हैं। इलाके में हवाई जहाज के माध्यम से लगातार मदद मुहैया करवाई जा रही है। हालाकि अभी भी नेपाल का मौसम खराब है जिसका खामियाजा नेपाल के नागरिकों को चुकाना पड़ रहा है।