Breakingnews – देश मे अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं। वही अब खबर बिहार से है जहाँ दुर्गा पूजा देखकर घर लौट रही नाबालिग लड़की के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है।
मुजफ्फरनगर के औरैया क्षेत्र में आयोजित दुर्गा पूजा देखकर घर वापस आ रही नाबालिग लड़की के साथ चार लोगों ने दुष्कर्म किया वही जब घटना की सूचना गांव के लोगो को मिली तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को तुरंत हिरासत में लिया है और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग लड़की कल शाम दुर्गा पूजा का मेला देखकर वापस आ रही थी। तभी दो बाइक से चार लड़के आये और लड़की को उठा लिया।
वह लड़की को एक शुन शान जंगल मे ले गए और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में लड़की गम्भीर हालात में अपने परिजनों से मिली और घटना के बारे में उन्हें बताया।
पीड़िता को इलाज के लिए औराई PHC में भर्ती कराया गया, लेकिन पीड़िता की गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उसे SKMCH में रेफर कर दिया।
पुलिस लगातार आरोपियों से पूंछताछ कर रही है। घटना के बाद गांव के लोगो मे गुस्सा है उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग उठाई है।