देश- आज पूरा देश गांधी जयंती मना रहा है।लोग सोशल मीडिया पर महात्मा गांधी के विचारों को खुब शेयर कर रहे हैं। वही आज सुबह महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजघाट पहुंचे। वहाँ उन्होंने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा, गांधी जयंती पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि. यह गांधी जयंती इसलिए भी ख़ास है क्योंकि भारत आज़ादी का अमृत महोत्सव मना रहा है. हम सदा बापू के आदर्शों पर चलें. मैं आप सब से गुज़ारिश करता हूं कि गांधी जी को श्रद्धांजलि के रूप में खादी और हैंडीक्राफ्ट उत्पाद खरीदें।
राहुल गांधी ने ट्वीट किया और कहा, बापू ने हमें सत्य और अहिंसा के पथ पर चलना सिखाया। प्रेम, करुणा, सद्भाव और मानवता का अर्थ समझाया। आज गांधी जयंती पर, हम प्रण लेते हैं, जिस तरह उन्होंने देश को अन्याय के खिलाफ एकजुट किया था, वैसे ही अब हम भी अपना भारत जोड़ेंगे।
देखे किस किस ने सोशल मीडिया पर दी गांधी जी को श्रद्धांजलि–
https://twitter.com/narendramodi/status/1576387584003280896?t=0Kf56RcXaLtf4MOW6mZbuA&s=19
गांधीजी की 153वीं जयंती के अवसर पर मैं, सभी देशवासियों की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धा-सुमन अर्पित करती हूं। pic.twitter.com/hw7YMAdfOB
— President of India (@rashtrapatibhvn) October 2, 2022
On the International Day of Non-Violence, we celebrate Mahatma Gandhi’s birthday & values of peace, respect & the essential dignity shared by everyone.
We can defeat today's challenges by embracing these values & working across cultures & borders to build a better future. pic.twitter.com/EHJc2q4UZz
— António Guterres (@antonioguterres) October 2, 2022
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पावन जयंती के अवसर पर आज 'सृजन व श्रद्धा' को समर्पित 'मातृभूमि योजना' का शुभारंभ होगा।
यह युगांतरकारी योजना हमें अपने गांव के विकास के साथ अपने पूर्वजों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करने का अवसर देगी।
इस 'पुण्य-कार्य' में आप सभी अवश्य सहभाग करें।
— Yogi Adityanath (मोदी का परिवार) (@myogiadityanath) October 2, 2022
'राष्ट्रपिता' महात्मा गांधी जी की जयंती पर शत शत नमन। pic.twitter.com/araQgLCuqz
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) October 2, 2022
बापू ने हमें सत्य और अहिंसा के पथ पर चलना सिखाया। प्रेम, करुणा, सद्भाव और मानवता का अर्थ समझाया।
आज गांधी जयंती पर, हम प्रण लेते हैं, जिस तरह उन्होंने देश को अन्याय के खिलाफ एकजुट किया था, वैसे ही अब हम भी अपना भारत जोड़ेंगे।pic.twitter.com/L2FiuEj0WZ
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 2, 2022