तमिलनाडु– कर्नाटक के एक स्कूल में हेड मास्टर को निबंध प्रतियोगिता का आयोजन करने के कारण कस कर पीटा गया। हेड मास्टर ने एक प्रतियोगिता आयोजित की। इस प्रतियोगिता में हेड मास्टर ने पैगम्बर मोहम्मद पर निबंध लिखवाया। वही जैसे ही यह बात सामने आई तो दक्षिणपंथी कार्यकर्ता स्कूल में घुस आए और उन्होंने हेड मास्टर के साथ हाथापाई की।
बता दें मामला कर्नाटक के नागवी गांव में सरकारी हाई स्कूल का है। इस स्कूल में बतौर हेड मास्टर अब्दु मुफर बीजापुर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इन्होंने एक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया था। इस प्रतियोगिता में उन्होंने स्टूडेंट्स से पैगम्बर मोहम्मद पर एक निबंध लिखने को कहा था।
उन्होंने इस प्रतियोगिता को जीतने वाले को 5 हजार का इनाम देने की घोषणा की थी। स्कूल की इस निबंध प्रतियोगिता के टॉपिक को कई अभिभावकों ने पसन्द किया और कई अभिभावकों ने इसका विरोध किया और कहा कि हेड मास्टर बच्चो को एक धर्म विषेष की ओर कन्वर्ट करना चाह रहे हैं।
अभिभावकों ने गुस्से में आकर इस बात की जानकारी राम सेना को दी। अभिभावकों का कहना था कि वह यह जानना चाहते हैं कि आखिर इस प्रतियोगिता को करवाने के पीछे हेड मास्टर की क्या मंशा है। उन्होंने यह आरोप भी लगाया है कि बच्चो पर स्कूल में जबरन इस्लाम थोपा जा रहा है।