देश– राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इस समय अध्यक्ष चुनाव को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हर तरफ से यह ख़बरे तेज है कि अब अशोक गहलोत मुख्यमंत्री पद छोड़कर कांग्रेस अध्यक्ष की कुर्सी संभालेंगे। वही अब खबर है कि अशोक गहलोत राजपथ 10 पर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने गए हैं।
सूत्रों ने यह दावा किया है कि यह दोनो कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव को लेकर बातचीत करेगे। क्योंकि इस समय कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव को लेकर जोरदार हंगामा मचा हुआ है और राजस्थान कांग्रेस में उथल पुथल मची हुई है।
अशोल गहलोत की सोनिया गांधी से मुलाकात से पूर्व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि वह शुक्रवार को पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरेंगे। उनके इस बयान से सियासी गलियारों में सुगबुगाहट शुरू हो गई है।