डेस्क। यमुना का जलस्तर बढ़ने से दिल्ली के कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बरकरार है वहीं कई जगहों पर यमुना का पानी सड़कों तक पहुंच भी गया है जिससे लोगों को आवागमन में दिक़्कतों का सामना भी करना पड़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को फोन किया और दिल्ली के कुछ हिस्सों में आई बाढ़ के बारे में जानकारी भी दी है।
सूत्रों के अनुसार टेलीफोन पर हुई बातचीत के दौरान अमित शाह ने पीएम मोदी को बाढ़ के हालात के बारे में जानकारी दी और उन्हें बताया कि अगले 24 घंटों में यमुना का जलस्तर कम होने की उम्मीद भी है।
दिल्ली में यमुना नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी के चलते यमुना बाजार पर भी जलभराव की स्थिति बन गई है। लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।