डेस्क। जहां एक ओर मध्यप्रदेश के श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को जन्मदिन के अवसर पर 8 चीते छोड़े। वहीं नामीबिया से आए ये चीते अब कूनो के जंगलों से भी अभ्यस्त होंगे।
कूनों में 5 मादा और 3 नर चीते लाए गए हैं। चीतों के आने के बाद आम आदमी चीतों के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी जुटाना में लगा हुआ है। आइए हम आपको चीता से जुड़ी कुछ ऐसी बातें बताते हैं जो शायद ही आप जानते।
मादा चीता एक बार में कितने बच्चों को देती है जन्म?
जानकारी के मुताबिक एक मादा चीता गर्भधारण करने के बाद एक से लेकर 9 बच्चों को जन्म दे सकती है, वहीं आमतौर पर ये औसतन तीन से पांच बच्चों को जन्म दे पाती है। चीता मादाओं का गर्भकाल 92-95 दिनों का होता है वहीं जन्म के समय शावकों का वजन बस 250 ग्राम ही होता है।
चीता के शावक जन्म के समय बहुत ही असहाय होते हैं पर वह बहुत तेजी से विकसित होते हैं और 10 दिनों के भीतर उनकी आंखें भी खुल जाती हैं। इसके बाद वह रेंगने लगते हैं। तीन सप्ताह की उम्र तक उनके दांत उनके मसूड़ों से निकल चुके होते हैं। इनकी देखभाल बहुत जरूरी होती है और शिकारियों से बचाना अपने आप में एक बड़ा चैलेंज।
जानिए कैसे होता है चीता का प्रजनन
चीता आमतौर पर एकान्त जानवर होते हैं और कहा जाता है कि मादा चीता महज संभोग के लिए ही नर चीते से मिलती है। जिसके बाद दोनों फिर से अलग हो जाते हैं। इसके बाद मादा चीता अपने आप शावकों को पालती पोस्ती हैं। वहीं नर चीते अपना दोस्ती वाला गैंग बनाकर एक झुंड में रहते हैं।