देश – विदेश

शेख हसीना के खिलाफ अरेस्ट वॉरेंट जारी, भारत छोड़कर कहां जाएंगी 

डेस्क। विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बोला है कि, “बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना पहले शॉर्ट नोटिस पर भारत आई थीं पर अब फिलहाल वो भारत में ही रहेंगी.” हालांकि, सरकार ने यह नहीं बताया था कि हसीना भारत में कितने समय तक रुकेंगी वहीं उनकी आगे की मंजिल क्या होगी।

बांग्लादेश में 5 अगस्त तक प्रधानमंत्री रहीं शेख हसीना (Sheikh Hasina) तख्तापलट के बाद से भारत में ही रह रही हैं। भारत में रहते हुए उन्हें 2 महीने से ज्यादा का वक्त बीत चुका है। गुरुवार को बांग्लादेश (Bangladesh) की एक अदालत ने शेख हसीना की गिरफ्तारी के आदेश दिए और इसके बाद भारत के विदेश मंत्रालय ने इसकी जानकारी साझा की। शेख हसीना 20 साल बांग्लादेश की सत्ता में रहीं और वो 23 जून को 1996 में पहली बार पीएम बनी थीं।

विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बोला है, “पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना पहले शॉर्ट नोटिस पर भारत आई थीं और फिलहाल वो भारत में ही रहेंगी।” सरकार ने यह नहीं बताया था कि हसीना भारत में कितने समय तक रुकेंगी वहीं साथ ही उनकी आगे की मंजिल क्या होगी।