देश– आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 72 साल के हो गए हैं। उनके जन्मदिन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समेत विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने उन्हें शुभकामनाएं दी है। वही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को लेकर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का एक बयान चर्चा का विषय बना हुआ है।
व्लादिमीर पुतिन ने एससीओ की बैठक से अलग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पहले भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने की बधाई दी। उसके बाद उनके जन्मदिन का जिक्र किया।
उन्होंने जन्मदिन का जिक्र करते हुए कहा, डियर फ्रेंड, मैं यह भी जानता हूं कि कल आप अपना जन्मदिन मनाने वाले हैं. रूसी परंपरा के अनुसार हम अग्रिम शुभकामनाएं नहीं देते, तो मैं अभी आप को बधाई नहीं दे सकता. लेकिन मैं आप को बताना चाहता हूं कि हम ये जानते हैं और हम आप को शुभकामनाएं देते हैं. हम मित्र भारत देश की समृद्धि और आपके नेतृत्व को शुभकामनाएं देते हैं।
देखे राजनेताओं ने कैसे दी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुभकामनाएं-
द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि आप के द्वारा अतुलनीय परिश्रम, कर्तव्यनिष्ठा और सृजनशीलता के साथ किया जा रहा राष्ट्रनिर्माण का अभियान, आप के नेतृत्व में आगे बढ़ता रहे। मेरी शुभेच्छा है कि ईश्वर आपको स्वस्थ और दीर्घायु बनाए।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि आप के द्वारा अतुलनीय परिश्रम, कर्तव्यनिष्ठा और सृजनशीलता के साथ किया जा रहा राष्ट्रनिर्माण का अभियान, आप के नेतृत्व में आगे बढ़ता रहे। मेरी शुभेच्छा है कि ईश्वर आपको स्वस्थ और दीर्घायु बनाए।
— President of India (@rashtrapatibhvn) September 17, 2022
नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा, माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना है।
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना है।@narendramodi
— Nitish Kumar (@NitishKumar) September 17, 2022
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा, देश के प्रति सदैव समर्पित, राष्ट्रहित में अनेक ऐतिहासिक फैसलों के प्रणेता, भारत को विश्व का सबसे मजबूत राष्ट्र बनाने की ओर अग्रसित करने वाले, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन पर बधाई।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और यशस्वी जीवन की कामना करता हूँ।#HappyBirthdayModiji
देश के प्रति सदैव समर्पित, राष्ट्रहित में अनेक ऐतिहासिक फैसलों के प्रणेता, भारत को विश्व का सबसे मजबूत राष्ट्र बनाने की ओर अग्रसित करने वाले, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन पर बधाई।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और यशस्वी जीवन की कामना करता हूँ।#HappyBirthdayModiji pic.twitter.com/SUCfLdzQzP— Jyotiraditya M. Scindia (मोदी का परिवार) (@JM_Scindia) September 17, 2022