राजनीतिराज्य

Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2024: जानिए कब होगा मतदान और आएंगे नतीजे 

डेस्क। Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2024: मुख्य चुनाव आयुक्त ने ये बताया कि झारखंड में कुल मतदाता 2.06 करोड़ हैं। इनमें से पुरुष मतदाता 1.31 करोड़ और महिला मतदाता की संख्या 1.29 करोड़ की हैं। इसके अलावा झारखंड में कुल युवा मतदाता 66.84 लाख रहे हैं।

चुनाव आयोग ने झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान किया है। यहां 81 विधानसभा सीटों पर दो चरण में चुनाव होंगे और पहले चरण में 13 नवंबर और दूसरे चरण में 20 नवंबर को मतदान किया जाएगा। जबकि 23 नवंबर को मतगणना होगी। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने ये बताया कि झारखंड में पहले चरण की अधिसूचना 18 अक्तूबर को जारी होगी। जबकि नामांकन 25 अक्तूबर से शुरू होंगे। तो नामांकन पत्रों की जांच 28 अक्तूबर को होगी। नाम वापसी 30 अक्तूबर को होगी और मतदान 13 नवंबर को होगा।

Maharashtra Vidhan Sabha Chunav 2024: एक दिन में सफल होगा महाराष्ट्र का चुनाव 

दूसरे चरण के चुनाव की अधिसूचना 22 अक्तूबर को जारी की जाएगी। नामांकन 29 अक्तूबर से होंगे और नामांकन पत्रों की जांच 30 अक्तूबर को होगी। जबकि नाम वापसी एक नवंबर को होनी है। दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर को होगा। नतीजे 23 नवंबर को आएंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त ने यह बताया कि झारखंड में कुल मतदाता 2.06 करोड़ हैं। इनमें से पुरुष मतदाता 1.31 करोड़ और महिला मतदाता 1.29 करोड़ के हैं। इसके अलावा झारखंड में कुल युवा मतदाता संख्या 66.84 लाख हैं। जबकि फर्स्ट टाइम वोटर 11.84 लाख और दिव्यांग मतदाता 3.67 लाख होने वाले हैं। साथ ही यहां पर थर्ड जेंडर मतदाता 448 हैं और इसके साथ ही सौ साल से ऊपर वाले मतदाता 1706 और 85 वर्ष से ऊपर के मतदाता 1.14 लाख के भी हैं।

Wayanad By Election 2024: क्यों प्रियंका के नाम की घोषणा से उत्साहित हुए कांग्रेसी 

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने यह बताया कि झारखंड में कुल 29562 मतदान केंद्र होंगे और इसमें 20221 लोकेशन पर मतदान केंद्र हैं। इसमें 5042 मतदान केंद्र शहरी क्षेत्र और 24520 मतदान केंद्र ग्रामीण इलाकों में भी होंगे। बता दें आयोग के मुताबिक हर मतदान केंद्र पर औसत 881 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करने वाले हैं उन्होंने ये भी बताया कि झारखंड में कुल 81 विधानसभा सीटों में से सामान्य सीटें 44, एसटी सीटें 28 और एससी नौ की हैं। झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी 2025 को खत्म होने वाला है।