राजनीतिराज्य

Wayanad By Election 2024: क्यों प्रियंका के नाम की घोषणा से उत्साहित हुए कांग्रेसी 

डेस्क। Wayanad By Election 2024: कांग्रेस ने वायनाड उपचुनाव के लिए प्रियंका गांधी के नाम का ऐलान किया है। उत्तर में राहुल गांधी मोर्चा संभालेंगे तो दक्षिण में अब प्रियंका गांधी पार्टी को मजबूती देने का बीड़ा उठाएंगी।

Priyanka Gandhi Will Contest Wayanad Seat: कांग्रेस ने आखिर वो पत्ता चल ही दिया, जिसका इंतजार सालों से उसके कार्यकर्ता कर रहे थे और प्रियंका गांधी अब वायनाड सीट पर उपचुनाव लड़ेंगी। इसकी घोषणा कांग्रेस की तरफ से कर दी गई और इसके साथ ही प्रियंका गांधी की चुनावी करियर अब शुरू हो गया। वैसे प्रियंका गांधी राजनीति में बहुत पहले ही एंट्री ले चुकी थीं, लेकिन वो सिर्फ पार्टी से ही जुड़ी हुईं थीं और किसी सदन की सदस्य नहीं रही थीं।

बेंगलुरू में सोशल मीडिया पर स्टॉक मार्केट का बड़ा फर्जीवाड़ा, जानिए पूरा मामला 

प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने और लड़ाने की अटकलें काफी सालों से लगाई जा रही थी और राहुल गांधी जब इस बार अमेठी की सीट छोड़ रायबरेली से लड़े तो काफी लोगों ने अनुमान लगाया कि वो अमेठी से स्मृति ईरानी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी पर कांग्रेस ने वहां से गांधी परिवार के खास किशोरी लाल शर्मा को उतार दिया और वो स्मृति ईरानी के खिलाफ जीते भी।

राहुल गांधी ने क्यों छोड़ी सीट?

राहुल गांधी 2019 के चुनाव की हार को देखते हुए 2024 में रायबरेली के अलावा केरल की वायनाड सीट से भी फिर चुनाव लड़े और दोनों सीटों से इस बार भी जीत ग। इसके बाद राहुल गांधी को दोनों सीटों में से एक सीट को अपने पास रखना था और यूपी की ताकत और कांग्रेस के घटते जनाधार को बरकरार रखने के लिए राहुल गांधी ने रायबरेली सीट को अपने पास रखा और वायनाड सीट से इस्तीफा दे दिया था। जिसपर अब उपचुनाव होने है।