राजनीतिराज्य

ड्रग कारोबार को लेकर भाजपा ने किया कांग्रेस पर हमला 

डेस्क। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को एक बड़ा आरोप लगाया है कि ड्रग कारोबार से जुड़े 5,600 करोड़ रुपये की जब्ती के मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी को भारतीय युवा कांग्रेस की दिल्ली इकाई के सूचना का अधिकार (आरटीआई) प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बना दिया गया है। इससे पहले पुलिस ने भी ये बताया था कि मुख्य आरोपी के एक राष्ट्रीय राजनीतिक दल के नेताओं के साथ कथित संबंध होने का पता भी चला है।

दिल्ली से जब्त ड्रग्स को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर जमकर निशाना भी साधा है। उन्होंने ये भी कहा कि एक ओर जहां मोदी सरकार ‘नशामुक्त भारत’ के लिए जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है। और उत्तर भारत से पकड़ी गई ड्रग्स की ₹5,600 करोड़ की खेप में कांग्रेस के एक प्रमुख व्यक्ति की संलिप्तता बेहद खतरनाक और शर्मनाक रहा है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को आरोप लगाया है कि ड्रग कारोबार से जुड़े 5,600 करोड़ रुपये की जब्ती के मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी को भारतीय युवा कांग्रेस की दिल्ली इकाई के सूचना का अधिकार (आरटीआई) प्रकोष्ठ का अध्यक्ष भी बनाया गया है। वहीं इससे पहले पुलिस ने भी बताया था कि मुख्य आरोपी के एक राष्ट्रीय राजनीतिक दल के नेताओं के साथ कथित संबंध होने का पता भी चला है।

Supreme Court On Tirupati Prasad: जानिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या बोला

भारत और विदेश के करीब एक दर्जन लोग पश्चिम एशिया के देशों से भारत में प्रतिबंधित मादक पदार्थों की तस्करी के अंतरराष्ट्रीय गिरोह में कथित रूप से संलिप्त भी किया थे।

जानिए क्या है मामला?

पुलिस ने बुधवार को दक्षिण दिल्ली के महिपालपुर में एक गोदाम से 560 किलोग्राम से अधिक कोकीन और 40 किलोग्राम ‘हाइड्रोपोनिक मारिजुआना’ भी जब्त किया गया था। इसकी अनुमानित कीमत करीब 5,620 करोड़ रुपये की आंकी गई थी। मामले में विशेष शाखा ने चार लोगों दिल्ली निवासी तुषार गोयल (40), हिमांशु कुमार (27) और औरंगजेब सिद्दीकी (23) तथा मुंबई निवासी भरत कुमार जैन (48) को गिरफ्तार भी किया गया था। पुलिस ने गोदाम में बोरियों में रखे गए 602 किलोग्राम से अधिक मादक पदार्थ भी जब्त किया गया।

कैसे जुड़ा कांग्रेस का नाम?

हिमाचल प्रदेश में टॉयलेट पर लगेगा टैक्स, जानिए पूरा मामला 

एक वरिष्ठ अधिकारी ने ये बताया था कि भारत में संचालित गिरोह के पीछे गोयल का दिमाग है। पूछताछ में यह पाया गया कि चारों आरोपी दिल्ली और अन्य महानगरों में कंसर्ट, रेव पार्टी आदि में बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ बेचने की साजिश भी रच रहे थे। जांच के दौरान एक सोशल मीडिया खाते से गोयल की कई फोटो भी मिली हैं, जिसमें वह कांग्रेस के नेताओं के साथ दिखाई दे रहा है। गोयल के कथित फेसबुक खाते में उसकी ‘प्रोफाइल पिक्चर’ में एक बाघ की तस्वीर भी है और उसने अपना परिचय ‘भारतीय युवा कांग्रेस, डीवाईपीसी के दिल्ली प्रदेश आरटीआई प्रकोष्ठ का अध्यक्ष’ लिखा हुआ है। हालांकि, युवा कांग्रेस ने एक बयान में कहा कि उसे पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए 17 अक्तूबर, 2022 को संगठन से निष्कासित भी किया गया था।